आहोर उपखंड क्षेत्र के पांचोटा स्थित राउमावि में नएमतदाता पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य सेबीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें 18 से19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़नेऔर उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देशदिए। पीईईओ विजय कुमार सुथार के नेतृत्व में बैठक में बीएलओको आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करघर-घर तक मतदाता पंजीकरण अभियान की जानकारी पहुंचानेपर जोर दिया। इसमें हरि सिंह राठौड़, गोविंद प्रसाद, देवी सिंह औरमांगीलाल समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा कुमारी व संबंधितकार्मिकों की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में कहा गया किलोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र युवाका नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। इसके लिए सभीसंबंधित कार्मिक आपसी समन्वय के साथ अभियान को गंभीरतासे चलाएं और युवाओं को पंजीकरण प्रक्रिया के प्रति जागरूककरें। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवाओं केनाम मतदाता सूची में जुड़वाना और उन्हें लोकतंत्र में सक्रियभागीदारी के लिए प्रेरित करना है।