सवाईमाधोपुर| जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के तहत मतदान दलों में नियुक्त मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी-प्रथम को प्रथम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मतदान अधिकारी द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ को अन्तिम प्रशिक्षण में ही बुलाया गया है। डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी युगल किशोर मीना ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में नियुक्त ऐसे कार्मिक जो चुनाव ड्यूटी के कारण अपने मतदान केन्द्र पर अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकते है, उनको प्रारूप-1 आवेदन पत्र भरकर उनके अन्तिम प्रशिक्षण की ितथि से 4 दिन पूर्व तक डाक मतपत्र प्रकोष्ठ (किसान सेवा केन्द्र, पंचायत समिति ) पर आवश्यक रूप से भिजवाया जाना है ताकि उन्हें अन्तिम प्रशिक्षण के समय डाक मतपत्र उपलब्ध करवा कर मतदान करवाया जा सके।