राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश व प्राधिकरण अध्यक्ष ओमी पुरोहित तथा सचिव ललित पुरोहित के मार्गदर्शन में गफूर भट्टा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 11 में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर में अधिकार मित्र जगदीश कुमार ने महिलाओं व बच्चों को विधिक अधिकारों, निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा के अधिकार तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 39(ए) के तहत जरूरतमंदों को मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत व स्थाई लोक अदालत के बारे में समझाया। साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह व मृत्युभोज रोकथाम कानून पर चर्चा कर सामाजिक कुरीतियों के बहिष्कार और ड्रॉप आउट बालिकाओं को पुनः स्कूल से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव, नशामुक्ति, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।