चित्तौड़गढ़ | गर्ल्स कॉलेज में विकसित भारत 2047 अवसर, चुनौतियां और युवा नेतृत्व’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें 13 छात्राओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, युवाओं की भूमिका और देश के समक्ष मौजूद अवसरों व चुनौतियों पर विचार प्रस्तुत किए। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। साहित्यिक समिति एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी, रचनात्मक लेखन और नेतृत्व क्षमता विकसित करना था। निबंधों में शिक्षा, नवाचार, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति की भूमिका पर जोर दिया। साहित्यिक समिति प्रभारी शंकर मीना ने बताया कि प्रतियोगिता में सपना साल्वी ने प्रथम, आयशा बानू ने द्वितीय तथा निकिता माली, पायल कंवर और चांवला साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. ज्योति कुमारी, अंजली शर्मा और नमन खंडेलवाल रहे। समिति सदस्य दिव्या चारण, मतदाता प्रभारी जयश्री कुदाल, डॉ. लोकेश जसोरिया, डॉ. अंजू चौहान, डॉ. प्रीतेश राणा मौजूद रहे।