पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। निर्वाचन विभाग ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए ईवीएम कमिशनिंग का कार्य पूरा कर लिया है। रिटर्निंग अधिकारी व उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत के अनुसार राजकीय बांगड़ महाविद्यालय परिसर स्थित मतगणना कक्ष में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कमिशनिंग कराई गई। चुनाव प्रबंधन और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कुल 20 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिनमें 12 क्रियाशील और 8 आरक्षित हैं। इनके सहयोग के लिए पटवारी और ग्राम सेवकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।