इटली की सुपरकार बनाने कंपनी फरारी ने आज भारत में नई कनवर्टिबल कार अमाल्फी स्पाइडर लॉन्च की है। ये 15.6 इंच डिजिटल डिस्प्ले और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आई है। कंपनी का दावा है कि यह 3.3 सेकेंड में 100kmph की स्पीड से दौड़ सकती है। कंपनी ने भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.6 करोड़ रुपए रखी है। यह अपने कूपे मॉडल की तुलना में करीब 52 लाख रुपए महंगी है, जिसकी मौजूदा कीमत 4.08 करोड़ रुपए है। नई अमाल्फी स्पाइडर की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एक्सटीरियर डिजाइन: 13.5 सेकेंड में खुल सकेगी छत दिखने में कार काफी हद तक अपने कूपे वैरिएंट जैसी ही है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इसका कनवर्टिबल डिजाइन है। इसमें फोल्डिंग फैब्रिक यानी कपड़े का रूफ 60kmph की रफ्तार पर भी सिर्फ 13.5 सेकेंड में खोला या बंद किया जा सकता है। ये रूफ 4 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसे बनाने में 5-लेयर मटीरियल का उपयोग किया गया है, जो शोर और कंपनों (NVH लेवल्स) को पूरी तरह कंट्रोल रखता है और हार्ड-टॉप जैसी केबिन शांति देता है। इसके अलावा हवा के शोर को रोकने के लिए रियर-सीट बैकरेस्ट पर विंड डिफ्लेक्टर दिए गए हैं। इस कार को एक स्पेशल 'रोसो ट्रामोंटो' कलर ऑप्शन में भी खरीदा जा सकेगा। इंटीरियर: ट्रिपल डिजिटल डिस्प्ले सेटअप कार के अंदर का डिजाइन और लेआउट कूपे मॉडल जैसा ही है, जिसमें 2+2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन मिलता है। केबिन के मुख्य फीचर्स में 15.6-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच की सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पैसेंजर के लिए अलग से 8.8-इंच का डिस्प्ले, फिजिकल कंट्रोल्स के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और कर्व्ड AC वेंट्स, एल्युमीनियम से तराशा गया सेंटर टनल और पावर्ड स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं। अमाल्फी स्पाइडर में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का सपोर्ट मिलता है। इसमें कनेक्टेड कार टेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स भी हैं। इसके अलावा, कस्टमर्स अपनी पसंद के अनुसार, कार के इंटीरियर मटीरियल (अपहोल्स्ट्री), ट्रिम पीसेज और कलर स्कीम्स को कस्टमाइज भी करवा सकते हैं। बूट स्पेस परफॉर्मेंस: ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ 320kmph की टॉप स्पीड अमाल्फी स्पाइडर में फरारी ने अपने कूपे मॉडल वाला ही 3.9-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन इस्तेमाल किया है। यह इंजन 640hp की पावर और 760Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। यह कनवर्टिबल मॉडल कूपे से 86kg भारी है, बावजूद इसके कार की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ता है। कंपनी का दावा है कि अमाल्फी स्पाइडर कूपे की तरह ही 3.3 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 320kmph है। वहीं, ब्रेकिंग की बात करें तो कार 100kmph की स्पीड पर ब्रैक लगाने पर 30.8 मीटर में डिस्टेंस में रुकेगी। वहीं, 200kmph की स्पीड में ब्रेकिंग पर 119.5 मीटर दूर रुकेगी। सेफ्टी फीचर्स: एडवांस्ड ADAS से लैस फरारी अमाल्फी में सुरक्षा के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें 296 GTB से इन्स्पायर्ड ABS इवो कंट्रोल यूनिट दी गई है।