वनस्थली| रॉयल फुटबॉल प्रीमियर लीग सीजन-3 का आयोजन आज से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनस्थली में होगा। रॉयल फुटबॉल क्लब बनस्थली के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में फुटबॉल टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सभी मुकाबले दिन-रात प्रारूप में खेले जाएंगे। आयोजन समिति के भगवान गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है। आयोजन निदेशक रोहित राज ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तैयारियां की गई हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष देव लाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र अवाना और महामंत्री विनोद गुर्जर सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।