चांदराई | लोकतंत्र के महापर्व में मतदान का जज्बा ऐसा कि चोट भी आड़े नहीं आई। चांदराई क्षेत्र में पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद एक मतदाता को परिजन चारपाई पर उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे। वहीं, बुजुर्ग मतदाता व्हीलचेयर के सहारे वोट डालने पहुंचे। ये तस्वीरें बताती हैं कि लोकतंत्र में अपने मताधिकार का महत्व कितना बड़ा है। शारीरिक परेशानी के बावजूद मतदान के प्रति उत्साह प्रेरक नजर आया।