जोधपुर | सिंधु महल सिंधी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी और माता देवी बाई एवं पूजा टेवानी चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 25 नवंबर को वरिष्ठ नागरिकों के लिए अयोध्या व काशी की निशुल्क तीर्थयात्रा करवाई जाएगी। अध्यक्ष कन्हैयालाल टेवानी और उपाध्यक्ष दिनेश बंबानी ने बताया कि 60 से 70 वर्ष आयु के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को रेल मार्ग से यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों के रहने, खाने और पीने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। राजकुमार परमानी ने बताया कि यात्रा के आवेदन फॉर्म सिंधु महल में उपलब्ध हैं।