जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष मुजीब खान, उपाध्यक्ष राधे कृष्ण सिकरवार ने बताया कि 36वीं जिला स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विष्णु प्रसाद पाटीदार रहे, अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ झालावाड़ महेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ मुकेश बंसल रहे। अतिथियों ने फाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया। जिला कबड्डी संघ के सचिव शरीफ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल मैच में कंचन सिटी क्लब झालावाड़ ओर गादिया भीलवाड़ी के बीच खेला गया जिसमें 30-15 अंक के अंतर से 15 अंकों से मैच जीत कर गादिया ने फाइनल में स्थान बनाया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में उन्हेल नागेश्वर ने राड़ी के बालाजी क्लब 42-20अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में गादिया भीलवाड़ी 42 अंक ने उन्हेल नागेश्वर के 21अंक में 23 अंकों से मैच जीत कर जिले की चैंपियन टीम बनी। गादिया की ओर से सुमित, बाबूराम, रविन्द्र , उन्हेल नागेश्वर की ओर से प्रधान सिंह, कृष्णपाल, ईश्वर सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियां बजाकर स्वागत किया। मैच के निर्णायक सलमान खान, शरीफ खान, डॉ. अलीम बेग रहे। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित जिला टीम 12 से 15 नवम्बर अलवर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।