गंगधार में ग्राम पंचायत सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। कई पंचायतों में मतदान का अच्छा प्रतिशत सामने आया है। बिलावली ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा 91.88% वोटिंग हुई। गंगधार ग्राम पंचायत में 4,163 में से 3,718 मतदाताओं ने वोट डाले, जो 86.90% रहा। वहीं, चौमहला ग्राम पंचायत में 8,192 में से 6,523 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 79.62 रहा। कुंडला ग्राम पंचायत में 3,295 में से 2,976 मतदाताओं ने वोट डाले, यानी 90.32% मतदान हुआ। नवगठित बिलावली ग्राम पंचायत में 2,169 में से 1,993 मतदाताओं ने मतदान किया, जो सर्वाधिक 91.88% है। चौमहला और कुंडला में शाम 6 बजे मतदान का तय समय पूरा होने के बाद भी, केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं को वोट डालने का मौका मिला।