अजमेर| कलेक्ट्रेट के नए भवन की बदहाल पार्किंग की गुरुवार को सफाई कराई गई। पार्किंग के बंद गेट खोले गए और जमा कचरा हटाया गया। हालांकि, सफाई के बाद भी यहां की समस्याएं पूरी तरह दूर नहीं हुई हैं। फायर सेफ्टी और सीवरेज लाइन के पाइप अब भी लीक हो रहे हैं, जिससे गंदा पानी पार्किंग में फैल रहा है। वहीं, फर्श उखड़ा होने से पूरे क्षेत्र में धूल-मिट्टी फैली हुई है। पार्किंग की बदहाल स्थिति को देखते हुए सफाई कराई गई और प्रवेश के लिए बंद गेट भी खोल दिए गए। अब कलेक्टर की ओर से पार्किंग सहित पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किए जाने की संभावना है। ऐसे में पाइपों के लीकेज और उखड़े फर्श जैसी समस्याओं का समाधान होना बाकी है।