जयपुर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने कचरे की समस्या और पाइपलाइन डालने के बाद खराब हुई सड़कों को लेकर ‘भास्कर समाधान’ पर समस्याएं पोस्ट की हैं। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। करतारपुरा में पाइपलाइन बंद होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या दूर करवाई गई, जबकि गोवर्धन नगर में लंबे समय से सड़क नहीं बनने की समस्या का समाधान किया गया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' करतारपुरा से प्रदीप ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड 87 में पाइपलाइन बंद होने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा ने इसका समाधान करवाया और पानी की समस्या दूर करवाई। लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रतिभा शर्मा को आज की 'पब्लिक की स्टार' चुना गया। गोवर्धन नगर में 22 साल से सड़क नहीं बनने की समस्या हुई दूर वार्ड नंबर 98 के गोवर्धन नगर से सूरज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 22 साल से सड़क नहीं बनी हुई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... संसार चंद्र रोड पर कॉलोनी में कचरा फेंकने से गंदगी जमा संसार चंद्र रोड से मुन्ना राम सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते और कॉलोनी में ही कचरा फेंक देते हैं। इसके कारण क्षेत्र में काफी कचरा जमा हो गया है। गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में सफाई करवाने के साथ ही लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक करना जरूरी है। गणपति नगर में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खराब गणपति नगर, वैष्णव विहार से प्रदीप ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खराब हो गई है। यहां हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए सड़क की मरम्मत करवाने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की जरूरत है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जयपुर की समस्याएं, भास्कर समाधान से राहत:कहीं कचरे और सीवर से परेशानी, तो कहीं रोड लाइट ठीक होने से मिली राहत 2. पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':कहीं कचरे से लोग परेशान, कहीं बंद लाइटों से खतरा; समाधान की मांग 3. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 4. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 5. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 6.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 7.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 8.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 9.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 10. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी