गुंदोज | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और बालिका विद्यालय में बने दो बूथों पर पंचायत समिति सदस्य और नगर परिषद चुनाव के तहत बुधवार को वार्ड 8 में मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक चला। यहां 56.69 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। कुल मतदाता 5637 रहे। 3196 मतदाताओं ने वोट डाले। हाथलाई, तोगावास, गुंदोज गांव के ग्रामीणों ने मतदान किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह दिखा। युवाओं से बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर वोट डाले। मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी। पूर्व सरपंच उमेदमल लखारा की पत्नी मोती बाई ने 100 से ज्यादा उम्र में मतदान किया।