हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने मारपीट और हत्या के मामले में फरार दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की टीम ने जानकारी के आधार पर उसे पकड़ा। यह मामला 19 अगस्त का है। मनीष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता रामकुमार खेत गए थे। वहां लोकेन्द्र थोरी, मदनलाल थोरी, धर्मवीर थोरी, अंगदपाल थोरी और 3-4 अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया था। इस मारपीट से रामकुमार की मौत हो गई थी। इस रिपोर्ट पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस मामले में पहले भी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। दिलबाग सिंह हिरणावाली का रहने वाला है।