पंचायती राज चुनाव 2026 में मतदान के दिन वीबी-जी राम जी योजना के मजदूरों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा। जिला परिषद ने सभी पंचायत समितियों के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए हैं। ये निर्देश हनुमानगढ़ जिले में लागू होंगे। यहां हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, नोहर, पल्लू, भादरा और राजपुरा में तीसरे चरण में चुनाव हैं। संगरिया, रावतसर, टिब्बी और हनुमानगढ़ टाउन में चौथे चरण में मतदान होगा। इन क्षेत्रों में मतदान के दिन मजदूरों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा। यह व्यवस्था भारत सरकार के लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ख के तहत की गई है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रद्धा गोमे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्राम पंचायतों के जरिए मजदूरों को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश की जानकारी दें।