हनुमानगढ़ महिला थाना पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सप्लाई मामले में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सप्लायर पर अवैध हेरोइन सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि जिले में नशे की तस्करी रोकने और तस्करों पर कार्रवाई के लिए 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी राजकंवर और सीओ सिटी मीनाक्षी की देखरेख में महिला पुलिस थानाधिकारी चंद्रकला के नेतृत्व में एक टीम बनी। इस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित सप्लायर गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​दीपू उर्फ ​​सुनील उर्फ ​​शीलु को गिरफ्तार किया। आरोपी गुरप्रीत सिंह (23) को पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट थाना क्षेत्र के रेडमा स्थित गुरुद्वारा के पास से पकड़ा गया। पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक चंद्रकला, एएसआई अमीलाल और कॉन्स्टेबल ड्राइवर गुरमेल सिंह शामिल थे।