राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ताजा एचपीवी वैक्सीनेशन कवरेज रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। उदयपुर संभाग का नवगठित जिला सलूंबर 82.24% कवरेज के साथ राज्य में छठा स्थान हासिल कर हाई परफॉर्मिंग श्रेणी में शामिल हुआ है। वहीं संभाग के बाकी बड़े जिले बेहद पिछड़ गए हैं। बांसवाड़ा 37.89% कवरेज के साथ पूरे प्रदेश में सबसे नीचे (44वें स्थान) पर है। बता दें, एचपीवी टीका 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) और जननांगों के संक्रमण से बचाता है। यह भविष्य में कैंसर के जोखिम को 90% तक कम कर देता है। राज्य में वैक्सीनेशन: डीग में 100 फीसदी से ज्यादा, सिरोही दूसरे नंबर पर 7,24,000: टीके लगाने का कुल लक्ष्य राजस्थान में, 64.89% औसत कवरेज रहा, 19 प्रायोरिटी जिले, जहां 60% से कम कवरेज। टॉप 5 जिले बॉटम 5 जिले उदयपुर संभाग: सलूंबर टॉप-10 में, 3 जिले बॉटम-5 में पिछड़ने के 3 बड़े कारण 1. जागरूकता का अभाव: दूरदराज-ग्रामीण इलाकों में सर्वाइकल कैंसर और टीके के फायदों की सही जानकारी न होना। 2. सामाजिक हिचकिचाहट: साइड इफेक्ट्स को लेकर फैली अफवाहों के चलते अभिभावकों में हिचकिचाहट। 3. निगरानी में सुस्ती: ब्लॉक और सेक्टर स्तर पर समीक्षा व डेटा एंट्री में ढिलाई। सलूंबर को टॉप 3 में लाने का लक्ष्य प्रशासन और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय से हमने 82% से अधिक कवरेज हासिल किया है। लक्ष्य सलूम्बर को टॉप-3 में लाना है। -डॉ. अंकित, आरसीएचओ, सलूंबर