चांचोड़ी | चांचोड़ी में विकसित गांव को लेकर चारभुजा मंदिर के समीप राजपुरोहित समाज भवन में बैठक हुई। इस दौरान गांव हित में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। शंकर सिंह ने कहा कि किसानों के हित में आवारा पशुओं के लिए अलग से व्यवस्था कर गौ माता की रक्षा करना राजगुरु परिवार की पहली प्राथमिकता रहेगी। पूर्व सरपंच पूनम सिंह राजपुरोहित ने मौजूद सभी निर्वाचित वार्ड पंच एवं सरपंच प्रत्याशियों का स्वागत किया।