प्रतापगढ़ | प्रतापगढ़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नागेंद्र सिंह सिसोदिया ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगवास का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया। टीकाकरण के लिए आए लाभार्थियों से बातचीत की। उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। टीकों के संबंध में भी पूछा। निरीक्षण में अस्पताल की निशुल्क दवा योजना के तहत दवाओं के भंडार की जांच की गई। स्टॉक में 514 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध पाई गईं। संस्थान में विभिन्न प्रकार की वैक्सीन भी उपलब्ध मिलीं। उपस्थिति पंजिका के अनुसार संस्थान का स्टाफ उपस्थित मिला। सीएमएचओ ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की प्रयोगशाला को पूर्ण रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। आमजन को जरूरी जांच सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा। शहरी क्षेत्र की उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के डेटा की भी समीक्षा की गई। संबंधित महिलाओं की समय पर हुई जांचों और परीक्षणों का रिकॉर्ड उपलब्ध मिला।