जिले में बाट-माप और पैकेजिंग नियमों की अनदेखी करने वाले व्यापारियों पर उपभोक्ता मामले विभाग ने सख्ती करते हुए 4 फर्मों पर कुल 15 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। विधिक माप विज्ञान अधिकारी अमित चौधरी के नेतृत्व में सूरतगढ़ रोड स्थित कस्तूरी इंडिया का औचक निरीक्षण किया गया। यहां कांटे सत्यापित नहीं होने और पैकर्स पंजीयन न मिलने पर फर्म पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, राम टी कंपनी, सोनू भाई कांटेवाला और नटराज एंटरप्राइज में भी अनियमितताएं मिलने पर उन्हें 7 दिन का सुधार नोटिस थमाया गया है।विभाग ने चेतावनी दी है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए जिलेभर में यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना प्रमाणित कांटा-बाट इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।