झालावाड़। इस्लामी तहज़ीब, दीनी तालीम और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से “ख़वातीन-ए-इस्लाम दीनी इज्तिमा” का आयोजन रविवार को एक निजी होटल में किया गया। यह कार्यक्रम “सीरत-ए-फ़ातिमा ” के तहत आयोजित किया। जिसका उद्देश्य महिलाओं में दीनी जागरूकता बढ़ाना, इस्लामी शिक्षाओं को आम करना, आने वाली नस्लों की बेहतर तरबियत के लिए सकारात्मक प्रयास करना है। यह मुहिम अहमद-ए-मिल्लत, शहर काजी मौलाना अब्दुल मन्नान कादरी और खिदमत-ए-खल्क की सरपरस्ती में संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से महिलाओं को दीनी तालीम, अच्छे अख़लाक़, पारिवारिक मूल्यों, बच्चों की तरबियत और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मुहिम का उद्देश्य समाज में इल्म, अख़लाक़, आपसी सहयोग और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है, ताकि नई पीढ़ी को बेहतर संस्कार और सही दिशा मिल सके।