जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने टूटी सड़कों, कचरा जमा होने, गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याएं पोस्ट की हैं। वहीं, भास्कर समाधान के जरिए सामने आई कुछ समस्याओं पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए उनका समाधान भी करवाया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर' आदिनाथ नगर से सुमित गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि कनकपुरा स्थित पब्लिक पार्क में कई दिनों से कचरा जमा है। पार्क में कचरा पात्र नहीं होने से गंदगी फैल रही थी और घास की कटाई भी नहीं हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह ने मामले में संज्ञान लेकर संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान करवा दिया। पार्क की समस्या पर कार्रवाई करवाकर लोगों को राहत दिलाने के लिए आज के हमारे 'स्टार ऑफिसर' उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह हैं। सीवर लाइन से गंदे पानी की समस्या का हुआ समाधान बजाज नगर स्थित विद्यालय पथ से रमेश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि अनिता कॉलोनी में सीवर लाइन से पांच दिनों से गंदा पानी निकल रहा है। इससे सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग के माध्यम से कार्रवाई कर समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब सीवर लाइन से गंदे पानी का रिसाव बंद हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... वार्ड 17 में टूटी सड़क से लोग परेशान वार्ड नंबर 17 के झोटवाड़ा क्षेत्र से उमेश कुमार कटारिया ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। प्रेम नगर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। कॉलोनी में कचरे के ढेर से लोग परेशान जगन्नाथपुरी से अनुप गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गोपालपुरा क्षेत्र की कॉलोनी में जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कचरे के आसपास बेसहारा गायें घूमती रहती हैं, जिससे गंदगी और बढ़ रही है। घरों के आसपास कचरा जमा होने से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने नियमित सफाई कराने के साथ बेसहारा गायों को गौशाला भेजने की मांग की है। तिराहे पर सड़क में एक फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा कुंभा मार्ग से सैनी राज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि प्रकाश नगर क्षेत्र में तिराहे के पास सड़क पर करीब एक फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। सीवर लाइन ब्लॉक, सड़क पर जमा हो रहा गंदा पानी पितलियों का रास्ता से रौनक गुप्ता ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन ब्लॉक होने से नालियां भी जाम हो गई हैं। सीवर और नाली को जोड़ने वाले चैंबर का कवर गायब होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सीवर लाइन और नालियों की सफाई करवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर को कराया ठीक:आमेर रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या का विभाग ने किया समाधान, एईएन बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' 2.आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 4.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 5.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 6.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 7.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 8.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 9.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 10.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान