जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… टोंक रोड: नेहरु गार्डन में वॉटर कूलर खराब जयपुर। टोंक रोड पर नेहरु पैलेस के सामने बने नेहरु गार्डन में खराब वॉटर कूल की समस्या गौरव ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नेहरु गार्डन गांधी नगर का सबसे लोकप्रिय पार्क है। पूरे शहर से लोग यहां आते हैं लेकिन पीने के लिए पानी तक नहीं है। सांगानेर: सीएम का क्षेत्र फिर भी सड़कें बदहाल जयपुर। शिकारपुरा चौराहा, सांगानेर से शक्ति सिंह ने खराब कीचड़ भरे रास्ते की समस्या पोसट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि यह मुख्य रास्ता मदनपुरा, मालपुरा गेट, सांगानेर मार्केट और मुहाना मंडी जैसे व्यस्त इलाकेां को जोड़ता है। लेकिन कीचड़ और पत्थर से भरे गड्ढों के कारण लोग यहां से गुजरते समय रोज परेशान होते हैं। चांदपोल बाजार: खुले में कचरा, टहलते पशु बने परकोटा की पहचान जयपुर। नींदड़ राव जी का रास्ता, चार चौराहा, चांदपोल बाजार से साबिर हुसैन ने खुल में कचरा और नियमित कचरा न उठाए जाने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि यहां नियमित रूप से न तो कचरा उठाया जाता है न ही सफाई होती है। परकोटा की हेरिटेज खूबसूरती पर ये लापरवाही दाग लगा रही है। सख्त एक्शन लेने की जरूरत है। दुर्गापुरा: नियमित कचरा उठे तो वार्ड में सफाई दिखे जयपुर। दुर्गापुरा के जाली जंक्शन, रोड नंबर 3 से वंदना जैन ने खुले में कचरा डालने और बेसहारा पशुओं को नियंत्रित न करने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे वार्ड में जगह–जगह महीनों से कचरा जमा है, लेकिन निगम के कर्मचारी सुनवाई हीं कर रहे हैं। इनकी वजह से हर गली–चौराहे पर बेसहारा पशु भी बहुत हो गए हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… मुरलीपुरा: पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन जयपुर। शहीद मेजर योगेश अग्रवाल मार्ग, बजरंग विहार कॉलोनी, मुरलीपुरा से वसीम खान ने टूटे मेनहोल के ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि इस टूटे झक्कन के कारण आए दिन कोई न कोई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहा है। पोस्ट होने के बाद निगम ने इस ढक्कन को बदलकर स्थानीय लोगों की समस्या दूर कर दी। लाल कोठी: नटवर कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार' जयपुर। ‘भास्कर समाधान’ पर लाल कोठी स्कीम के नकुल पथ से एक जागरूक नागरिक ने हाई मास्ट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि आदित्य हॉस्पिटल के सामने आदित्य पार्क में लगी हाई मास्ट लाइट काफी समय से खराब है। इससे अंधेरे के कारण यहां पार्क में घूमने आने वाले लोगों को काफी असुविधा होती है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के पार्षद प्रत्याशी रहे नटवर कुमावत ने समस्या का समाधान करवा दिया। इससे पार्क और आस पास के क्षेत्र में अंधेरे की समस्या भी दूर गई। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 2.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 4.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 5. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 6.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 9.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 10.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी