जयपुर की गलियों, सड़कों और कॉलोनियों से उठ रही आमजन की समस्याएं जब जिम्मेदारों तक पहुंचती हैं, तो बदलाव भी नजर आता है। एक ओर सीकर रोड, परशुराम मार्ग, बरकत नगर, नेहरू नगर और मालवीय नगर जैसे इलाकों में अंधेरा, कचरा, टूटी नालियां और दूषित पानी जैसी समस्याएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठाई गई शिकायतों पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई भी उम्मीद जगा रही है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। सीकर रोड पर कई दिनों से अंधेरा सीकर रोड के उदयपुरिया से सुनिल पिंगोलिया ने हरमाड़ा घाटी से भास्कर समाधान पर लिखा कि, हनुमान जी के मंदिर के पास बस्ती में रोड लाइट नहीं है। जिससे कई दिनों से क्षेत्र में अंधेरा बना हुआ है। वहां रहने वालों को काफी परेशानी हो रही है। कचरा और बेसहारा पशुओं की समस्या टोंक फाटक क्षेत्र के बरकत नगर से निशा गर्ग ने बताया कि, गली नंबर 8 के कोने में लोग कचरा डाल रहे है। जिससे वहां कचरा डिपो बन गया है। जिससे बेसहारा पशुओं को भी काफी समस्या हो सकती है। साथ ही जानवरों के जमावड़े से लोगों को भी परेशानी हो रही है।
वार्ड नंबर 66 में ओवरफ्लो नाली केशुपुरा के नेहरू नगर से राहुल ने बताया कि, वार्ड नंबर 66 में नाली की बड़ी समस्या है। नाली सालभर से ज्यादा समय से टूटी हुई पड़ी है। जिसके कारण हर तरफ गंदा पानी बह रहा है। लोगों ने मांग की है कि, नाली की सफाई और रिपेयरिंग की जाए। गंदा पानी पीने से लोग हो रहे बीमार मालवीय नगर के कालगिरी रोड से गोलू ने लिखा कि, इस क्षेत्र में पानी की काफी परेशानी है। कई दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है। जिसको पी कर लोग बीमार भी हो रहे है। लोगों ने बताया कि, शिकायतों के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हल्दीघाटी के खुले गेट की समस्या का हुआ समाधान प्रताप नगर के हल्दीघाटी मार्ग से जितेन्द्र सिंह ने बताया कि, हल्दीघाटी गेट के खुले हुए होने के कारण अनैतिक गतिविधियां हो रही है। उन्होंने लिखा कि, गेट की कुंडी को तोड़ कर कुछ लोग ऊपर जाकर नशा करते है। जिससे इलाके का माहौल खराब हो रह है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत एक्शन लिया और गेट को वापस बंद कर दिया गया है। बड़ी चौपड़ के परशुराम मार्ग पर आनंद कुमार पांडे ने रोड लाइट की समस्या 'समाधान सेगमेंट' पर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने बताया कि, रोड लाइट 1 महीने से बंद है और क्षेत्र में काफी अंधेरा रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के JEN ने तुरंत समाधान करवा दिया है। आज के 'पब्लिक के स्टार' बने संदीप मीणा जयपुर के परशुराम मार्ग (बड़ी चौपड़) से आनंद कुमार पांडे ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद नगर निगम के JEN संदीप मीणा ने कार्रवाई करते हुए समाधान कर रोड लाइ़ट ठीक करवा दी है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में 3 साल से अंधेरे में नारायण वाटिका:आगरा रोड पर उफनती सीवर लाइन; शिकायतों के बाद जागा प्रशासन 2.जयपुर में लापरवाह सिस्टम दे रहा हादसों को न्योता:कहीं खुला सीवर, तो कहीं झूलते बिजली तार, एक्शन में आईं XEN निधि जैन 3.भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद जनता को मिली राहत:स्ट्रीट लाइट और पार्क की समस्याओं का हुआ समाधान, JEN संगीता बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 4.जयपुर में भास्कर समाधान का बड़ा असर:जनता को मूलभूत समस्याओं से मिली राहत, मनोज मुदगल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान:अंधेरा, गंदगी और जाम सीवर के बीच कई इलाकों में हुआ समाधान, संदीप मीणा बने आज के पब्लिक के स्टार 6.जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायतों का हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से जनता परेशान:पावर हाउस रोड का खतरनाक पोल ठीक; संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर में सीवर समस्या से आम जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद कई इलाकों में राहत; दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान का असर, महीनों से खराब लाइट हुई ठीक:कई इलाकों में सड़क, सफाई और सुविधाओं पर शुरू हुआ सुधार; जनता को मिली राहत 10.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’