लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को जयपुर अपनी शहर सरकार चुनेगा। मूलभूत समस्याओं का समाधान सिर्फ एक वोट से तय होगा, जो हम आज डालेंगे, इसलिए आओ कुछ अच्छा चुनते हैं। 150 वार्डों में पार्षदों को चुनने के लिए 24 लाख 33 हजार 210 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 12.61 लाख पुरुष और 11.71 लाख महिलाएं हैं। करीब 5.60 लाख जेन-जी वोटर भी इस बार शहर की सरकार तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मैदान में 723 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 149-149 प्रत्याशी शामिल हैं। मुकाबले की तस्वीर भी वार्ड-दर-वार्ड अलग है। 17 वार्डों में सिर्फ दो प्रत्याशी होने से सीधी टक्कर है, 35 में त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि 98 वार्डों में चार या उससे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी वार्ड-62 में आमने-सामने हैं। शहर के 2,256 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सांगानेर में सर्वाधिक 3.69 लाख मतदाता स्ट्रीट लाइट - 3,12,327 शिकायतें पांच साल में 7.14 लाख शिकायतें, इनमें 43.7 फीसदी स्ट्रीट लाइट की हैं। यानी हर दूसरी शिकायत ​अंधेरे की। कचरा संग्रहण - 1,37,384 शिकायतें करीब हर पांचवीं शिकायत आमजन की घर-घर कचरा नहीं उठने या व्यवस्था बिगड़ने की मिलती हैं। सीवर लाइन - 80,292 शिकायतें सीवर जाम; कई कॉलोनियों में ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या से शहरवासी बहुत परेशान हैं। सफाई - 72,385 शिकायतें व्यस्त बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें दर्ज हुई। सड़कें - 38,273 शिकायतें वार्ड स्तर पर सड़कों की बदहाली व जगह-जगह बने गड्ढों की मरम्मत न होना जनता की शिकायतों में शामिल।