जयपुर में मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन पेमेंट ऐप से रुपए निकालने का मामला सामने आया है। खुद का मोबाइल खराब होने की बताकर परिवार को अर्जंट कॉल करने के बहाने शातिर ने मोबाइल मांगा था। जवाहर सर्किल थाने में पीड़ित की ओर से गुरुवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। SHO (जवाहर सर्किल) महेश चन्द ने बताया- हसनपुरा के कान्ता कॉलोनी निवासी जोन पोल (54) के साथ वारदात हुई। वह ऑटोरिक्शा चलाने का काम करता है। वह सवारी ढूंढते हुए दुर्गापुरा के फर्न होटल के पास पहुंचा था। परिवार को अर्जेंट कॉल करने के लिए मांगा मोबाइल रोड किनारे खड़ा व्यक्ति उसके पास आया। उसने खुद का मोबाइल खराब हो जाने की बात कही। परिवार को बुलाने के लिए अर्जंट कॉल करने की कहकर ऑटोरिक्शा ड्राइवर जोन पोल से मोबाइल मांगा। 9 हजार से ज्यादा रुपए निकाले बात करने के लिए मोबाइल देने पर ऑटोरिक्शा को साइड लगाने की कहा। रोड किनारे ऑटो को खड़ा करने के दौरान पीछे से उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। चोरी किए उसके मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए 9 हजार 300 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की नया सिमकार्ड लेकर मोबाइल चालू करने पर बैंक अकाउंट से रुपए निकालने का पता चला। जालसाजी का पता चलने पर पीड़ित ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।