जयपुर के एक पेट्रोल पम्प पर बुधवार रात आग लगने से दहशत फैल गई। पेट्रोल भरवाने पहुंची एक बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग की चपेट में आई दो गाड़ियों पर पेट्रोल पम्प पर लगे फायर इक्विपमेंट से आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। SHO (सुभाष चौक) कृष्ण कुमार यादव ने बताया- हादसा रात करीब 12 बजे पुराना आमेर रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प पर हुआ। पेट्रोल पम्प पर डीजल टैंकर खाली होने के बाद खड़ा था। पम्प पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए कस्टूमर आए हुए थे। इसी दौरान एक बाइक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बाइक में लगी आग से पास ही खड़ी दूसरी बाइक भी चपेट में आने से जलने लगी। पेट्रोल पम्प कर्मचारियों ने तुरंत फायर इक्विपमेंट की मदद से दोनों बाइक को जलने से पहले आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर काबू पाने के कारण आग फैल नहीं सकी और बड़ा हादसा होने से चल गया।