जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी-मूंछ काट हुलिया बदलकर फरारी काट रहा था। छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए शातिर बदमाश ने मध्यप्रदेश में सात साल पहले डकैती मामले को लेकर कोर्ट में सरेंडर किया है। जयपुर पुलिस उसे ढूंढ नहीं सके, इसलिए वह जेल में छिपकर समय बिताना चाहता था। पुलिस ने बताया- प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ करने वाला राहुल गुर्जर (33) ग्वालियर के बिजौली का रहने वाला है। आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और मारपीट जैसे करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक डकैती मामले में सालभर पहले जमानत मिलने पर वह फरार हो गया था। कोर्ट में पेश नहीं होने पर उसे फरार घोषित भी किया गया था। वकील के जरिए किया सरेंडर जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ मामले में वह मध्य प्रदेश में फरारी काटने पहुंच गया। वहां दाढ़ी-मूंछ काटकर हुलिया बदलकर रह रहा था। आरोपी राहुल इतना शातिर है कि जयपुर पुलिस से बचने के लिए उसने जेल में छिपकर समय काटने का प्लान बना लिया। पुलिस जल्द लाएगी जयपुर बदमाश हुलिया बदलकर (दाढ़ी-मूंछ काटकर) बुधवार सुबह करीब 11 बजे गुपचुप तरीके से मुरैना कोर्ट पहुंचा। 2018 में डकैती मामले में वकील के जरिए सरेंडर करने की कोर्ट में अर्जी लगा दी। क्लीन शेव करवाने के पीछे मकसद था, उसे कोई पहचान नहीं सके। जयपुर पुलिस अब उसे जल्द ही मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर यहां लाएगी। ये खबर भी पढ़िए… पीछा कर सुनसान गली में पकड़ा, विरोध कर शोर मचाने पर भागा; कार्रवाई नहीं करने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के लिए पीछा कर रहे बदमाश ने सुनसान गली में महिला को पकड़ लिया। विरोध कर शोर मचाने पर तेजी से भाग निकला। छेड़छाड़ का वीडियो जवाहर सर्किल इलाके का होना सामने आया है। (पढ़िए पूरी खबर)