जयपुर में गुरुवार को मेंटेनेंस के कारण 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे निर्माण मार्ग, बाजोरिया स्कूल, सती माता मंदिर, मोहनदास चौक और सुभाष नगर समेत कई इलाके प्रभावित होंगे। वहीं, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चंद्रशेखर की बगीची, बंधा बस्ती और बंधा बस्ती पार्क सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को परेशानी हो सकती है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद निर्माण मार्ग, बाजोरिया स्कूल, कब्रिस्तान मेन रोड, सती माता मंदिर, मोहनदास चौक, खलील का चौराहा, भेरूजी का चौक और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। सुभाष नगर जीएसएस से जुड़े इलाके: सुभाष नगर, दूध मंडी, पीतल फैक्ट्री, झोटवाड़ा रोड, आर्य स्क्वायर, कृष्ण कृपा, टीबी अस्पताल, डेंटल हॉस्पिटल, RSRTC कार्यालय, सिंधु नगर, नंद मार्ग, शास्त्री नगर, टैगोर स्कूल, रामपुरा, रोडू राम नगर, मोहरू राम नगर, गोपाल नगर, किया होम्स, मंगलम अरोमा, हसनपुरा, ड्राईडन स्कूल, सुभाष चौक, कांता कॉलोनी, NBC रोड और आसपास के इलाके। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक यहां बिजली बंद चंद्रशेखर की बगीची, बंधा बस्ती, बंधा बस्ती पार्क और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।