जयपुर में शुक्रवार को मेंटेनेंस के चलते 60 से अधिक इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से अलग-अलग समय पर 4 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। हीरापुरा जीएसएस से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और जयसिंहपुरा खोर सहित अन्य इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे संबंधित कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी हो सकती है। इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी.… सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी जीएसएस हीरापुरा, करणी विहार, वर्धमान नगर, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर, सुंदर नगर, जगदंबा नगर, रजनी विहार, गोविंद नगर, हनुमान वाटिका, गणेश नगर, एकता नगर, सुमन बिहार, जानकी विहार, विकास नगर, कुम्हार की होटल, पार्वती विहार, कनक विहार, कमला नेहरु नगर, केसीसी नगर, चौधरी नगर, नेहरू नगर, उमा कॉलोनी, जैन विहार, महिमा वेलेंटाइन, केशवपुरा गांव, आजाद नगर, गजसिंहपुरा, पवन विहार, परवाना विहार, ग्रीन एवेन्यु नगर, संगम विहार, हनुमान नगर, राधा विहार, पश्चिम विहार, चौरेड़िया सिटी, विधानसभा नगर, वैशाली प्राइम, आम्रपाली नगर, नियर सागर कॉलोनी, जेपी सर्किल, सरकारी स्कूल मुकंदपुरा रोड, वृंदावन विहार, गणेश नगर, खारड़ा कॉलोनी, आरआईटी कॉलेज, लाडा की ढाणी, गोविंद विहार, कृष्णा विहार, न्यू खारडा कॉलोनी, सिरसी रोड, शिवनाथ विहार, खुशी विहार, रामरतन कॉलोनी और आसपास का प्रभावित क्षेत्र। सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जयसिंहपुरा खोर, जेडीए- A Block, जेडीए- B Block, जेडीए- C ब्लॉक, कुंड रोड, नंद वाटिका, नायला रोड, बड़ी का बास, 2 नं. बस स्टैंड, पंचवटी, रोहित नगर केशव नगर, द्वारकापुरी और आसपास का प्रभावित क्षेत्र।