जयपुर। गुलाबी नगरी के कई इलाकों में नागरिक सुविधाओं की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। 'भास्कर समाधान' के तहत शहरवासियों ने अपनी गंभीर समस्याएं साझा की हैं। एक तरफ जहां पांच्यावाला के गौतम विहार और मानसरोवर एक्सटेंशन के बालाजी विहार में सड़कों पर जलभराव और सीवर ओवरफ्लो से जनता त्रस्त है, वहीं गलता गेट पर खुला सीवर चैंबर बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। हद तो तब हो गई जब सिरसी सरकारी डिस्पेंसरी में बिना जांच के मरीज को एक्सपायरी दवाइयां थमा दी गईं। हालांकि, इस बीच राहत की खबरें भी आईं। 'भास्कर समाधान' पर प्रमुखता से मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रशासन जागा और 80 फीट रोड रामपुरा नगर में सीवर की समस्या को पूरी तरह ठीक कर दिया गया। उधर, चांदपोल के बालानंद जी के रास्ते में दोबारा खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को नगर निगम के एक्सईएन रूपाराम ने त्वरित कार्रवाई कर दुरुस्त करवाया, जिसके लिए उन्हें 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) पांच्यावाला में सड़क बनी दरिया जयपुर शहर के पांच्यावाला इलाके के गौतम विहार निवासी दशरथ सिंह ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान'पर जलभराव की गंभीर समस्या उठाई है। उन्होंने बताया कि दुर्गेश मेडिकल के सामने वाले मुख्य रास्ते पर आस-पास की सभी कॉलोनियों का पानी बहकर आ रहा है। उचित जल निकासी न होने के कारण यहां लगातार पानी जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी और बदबू से बढ़ी बीमारियां मानसरोवर एक्सटेंशन के बालाजी विहार इलाके में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी जितेंद्र मोदी ने 'भास्कर समाधान' पर यह समस्या उठाते हुए बताया कि पिछले एक महीने से मुख्य सड़क पर सीवर का पानी जमा हो रहा है। इसके कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय बदबू फैल गई है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सीवर ओवरफ्लो के बाद अब ढक्कन भी गायब गलता गेट स्थित रघुनाथ कॉलोनी (जयपुर बाईपास) के निवासी मोहित ने 'भास्कर समाधान' पर खुले सीवर चैंबर की गंभीर समस्या उठाई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले सिर्फ सीवर ओवरफ्लो की समस्या थी, लेकिन अब चैंबर का ढक्कन भी हट चुका है। खुले सीवर के कारण पूरी सड़क पर गंदगी और बदबू फैल रही है। इसके साथ ही मुख्य रास्ते पर खुला यह चैंबर किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। सरकारी डिस्पेंसरी की घोर लापरवाही जयपुर की सिरसी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। क्षेत्रवासी दीपक ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट कराते हुए बताया कि डॉक्टर ने पेशेंट को बिना देखे ही सीधे दवाइयां लिख दीं। हद तो तब हो गई जब मेडिकल स्टाफ ने भी उन्हें ऐसी दवाइयां थमा दीं जो अगले ही महीने एक्सपायर (अमान्य) होने वाली हैं। इस गंभीर लापरवाही से मरीजों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग की है। 80 फीट रोड पर सीवर की समस्या खत्म 80 फीट रोड रामपुरा नगर में लंबे समय से जारी सीवर ओवरफ्लो की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। स्थानीय निवासी शिव प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर नगर निगम को कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्या पोस्ट की। खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सीवर जाम की समस्या को पूरी तरह ठीक करवा दिया। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान जयपुर शहर के चांदपोल इलाके से बालानंद दी के रास्ते के रहने वाले अंकुर नारायण ने भास्कर समाधान पर रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक बार रोड लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया था, लेकिन ये समस्या फिर से हो गई थी। राहत की खबर है कि नगर निगम के XEN ने एक बार फिर से इस समस्या का समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई है। XEN रूपाराम बने आज 'स्टार ऑफिसर' चांदपोल के बालानंद जी का रास्ता निवासी अंकुर नारायण की समस्या पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई की है। अंकुर ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में पहले ठीक की गईं रोड लाइटें दोबारा खराब हो गई थीं। समस्या सामने आने के बाद निगम के एक्सईएन (XEN) रूपाराम ने तत्परता दिखाते हुए टीम भेजकर समस्या का स्थाई समाधान करवाया। इस सराहनीय कार्य के लिए एक्सईएन रूपाराम को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.पृथ्वीराज नगर में लीकेज की समस्या दूर:कंवर नगर को मिली गंदगी से मुक्ति, राजहंस कॉलोनी के गेट से हटा कचरे का ढेर 2.'भास्कर समाधान': निगम उपायुक्त बनीं ‘स्टार ऑफिसर’:कीचड़ भरे रास्ते से श्मशान जाने को मजबूर, अतिक्रमण से स्कूली बच्चे परेशान, बारिश से बना गड्‌ढा 3.जयपुर की गलियों में गंदगी, अंधेरा बना चुनौती:'भास्कर समाधान' बना जनता की आवाज, शिकायतों पर अधिकारी ले रहे तुरंत एक्शन 4.पार्षद की कार्रवाई ने शास्त्री नगर में पलटी तस्वीर:कई इलाकों में विभागों ने दिखाई तत्परता, मानसून की शुरुआत ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल 5.सोडाला में सीवर की समस्या दूर:गोकुलपुरा में टला बड़ा हादसा, बिजली के पोल पर झुके पेड़ को विभाग ने मुस्तैदी से हटाया 6.'भास्कर समाधान' से कई इलाकों की समस्याएं खत्म:बंद लाइटें, टूटी सड़कें और कचरे से मिली राहत, कुछ क्षेत्रों में अब भी समाधान का इंतजार जारी 7.जयपुर में अंधेरे और अतिक्रमण का संकट:जगदीश विहार में 4 दिन से बंद रोड लाइट, मालवीय नगर में अवैध पार्किंग से घरों के रास्ते हुए जाम 8.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट में हल:निगम की एक्सईएन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, पार्क, सड़कें बदहाल, बेसहारा पशु और नियमित सफाई बड़ी समस्या 9.भास्कर समाधान: पेड़ की समस्या का हुआ समाधान:सीवर, बदहाल सड़कें और आवारा पशुओं से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी कई इलाकों में इंतजार 10.जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं 'स्टार ऑफिसर':वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त