जैसलमेर में 5 जुलाई को हुई LDC (ग्रेड सेकेंड) भर्ती परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है। बुधवार को शहर कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सरकारी स्कूल के हेडमास्टर उम्मेदसिंह, टीचर जालम सिंह, एग्जामिनर (वीक्षक), भीमसिंह, रिलीवर पदमसिंह और अभ्यर्थी मनु कंवर को हिरासत में लिया है। दरअसल, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र पर दूसरी पारी के दौरान एक महिला अभ्यर्थी को नकल कराने के आरोप लगे थे। अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल को जांच के आदेश दिए थे। कलेक्टर की कमेटी की ओर से की गई जांच में दोषी पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी महेश बिस्सा ने मुकदमा दर्ज करवाया। एडिशनल एसपी रेवतदान चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसमें एक बड़े नकल नेटवर्क के खुलासे की आशंका जताई जा रही है। पेपर खिड़की से बाहर भेजकर हल कराने का आरोप एग्जाम के दौरान परीक्षार्थियों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और नकल करवाने के आरोप लगाए थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा के दौरान खिड़की से पेपर बाहर भेजा गया था। इसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर हड़कंप मच गया था। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) परसाराम सैनी को मौके पर पहुंचना पड़ा था। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने की SIT जांच की मांग LDC (ग्रेड सेकेंड) भर्ती परीक्षा में नकल के आरोपों के बाद बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) के गठन की मांग की है। ….. ये खबर भी पढ़ें… एलडीसी परीक्षा में खिड़की से पेपर बाहर भेजने का आरोप:प्रशासन ने रिपोर्ट कर्मचारी चयन बोर्ड भेजी, निर्देश अनुसार कार्रवाई होगी जैसलमेर में रविवार को एलडीसी (लिपिक ग्रेड-द्वितीय) परीक्षा के दौरान राजकीय मॉडल स्कूल सेंटर पर लगे नकल के आरोपों के मामले में सोमवार को प्रशासन ने रिपोर्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेज दी। पढ़े पूरी खबर…