रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 2 नवंबर को जैसलमेर में दौरा प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचेंगे और सीधे आर्मी कैंट जाएंगे। अगले दिन 3 नवंबर को शहर के एक निजी होटल में संसदीय रक्षा समिति की बैठक होगी। उस बैठक के बाद रक्षा मंत्री दोपहर में विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे। बैठक में अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हो सकते हैं। इनमें सुप्रिया सुले, पवन खेड़ा और राघव चड्ढा के नाम भी चर्चा में हैं। समिति के अन्य सदस्य, रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक दौरे का शेड्यूल सामने नहीं आ पाया है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रस्तावित दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट, आर्मी कैंट और बैठक स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां भी व्यवस्थाओं में जुटी हैं। बैठक के एजेंडे और उसमें उठाए जाने वाले मुद्दों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पिछले साल सेना कमांडर सम्मेलन में आए थे