विजयादशमी उत्सव के अवसर पर जालोर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से 800 से अधिक स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। शाम करीब 5 बजे भक्त सिंह स्टेडियम से शुरू हुआ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा पथ संचलन पथ संचलन सूरज पोल, गांधी चौक, सदर बाजार, घांचियों की पिलानी, बड़ी पोल, पंचायत समिति, बागोड़ा रोड, अस्पताल चौराहा और राजेंद्र नगर होते हुए वापस भक्त सिंह स्टेडियम पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। शस्त्र पूजन और घोष प्रदर्शन किया इससे पहले भक्त सिंह स्टेडियम में विजयादशमी उत्सव के तहत उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया। वहीं, स्वयंसेवकों ने घोष का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक विजयानंद ने संबोधित करते हुए देश के सामने मौजूद चुनौतियों के प्रति सजग रहने की बात कही। प्रांत प्रचारक विजयानंद ने हिंदू समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए परिवारों में दो लड़के और दो लड़कियां होने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिवारों में चाचा, बुआ, मौसी और ताऊ जैसे रिश्तों को जीवंत बनाए रखने के लिए दो से अधिक बच्चे होना जरूरी है।