जालोर में बिशनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.92 ग्राम स्मैक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में टीम ने 16 अक्टूबर को डांगरा गांव की सरहद पर कार्रवाई की। इस दौरान जालोर कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित स्मैक सप्लायर अहमद खान (32) पुत्र जेते खान, निवासी कोलर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक जब्त करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। इस संबंध में बिशनगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच जारी पुलिस के अनुसार, स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जांच जालोर कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वर भाटी कर रहे हैं। कार्रवाई में बिशनगढ़ थानाधिकारी पन्नालाल, एएसआई भूराराम, कांस्टेबल रणवीर सिंह, नैना राम और चालक पृथ्वीराज शामिल रहे।