जयपुर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने बुधवार को कार्रवाई की। प्रवर्तन शाखा ने मालवीय नगर की नंदपुरी कॉलोनी से जगतपुरा तक 80 फीट सेक्टर रोड की सीमा में किए अतिक्रमणों को हटाया। इस दौरान अवैध मकानों, दुकानों, बाउंड्रीवॉल, चबूतरों और अन्य निर्माणों को जेसीबी मशीनों, लोखंडा मशीन और मजदूरों की मदद से हटाया गया। JDA की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को राजस्व और तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर चिह्नित अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। 80 फीट सेक्टर रोड की सीमा में बने अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर कार्रवाई के लिए प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन, लोखंडा मशीन और मजदूरों की सहायता ली। राजस्व और तकनीकी स्टाफ ने मौके पर निर्माणों की निशानदेही की। इसके बाद चिह्नित अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में चला अभियान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान JDA की प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरेट जयपुर से उपलब्ध करवाया गया अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस थाना जवाहर सर्किल का जाप्ता भी मौजूद रहा। सड़क सीमा पर अतिक्रमण के खिलाफ JDA का सख्त रुख राजधानी में सड़क सीमाओं पर अवैध निर्माण और कब्जे यातायात व्यवस्था तथा सार्वजनिक रास्तों के इस्तेमाल को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में निर्धारित सड़क सीमा में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने के लिए जेडीए की ओर से की जाने वाली कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि इस मामले में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कुछ निर्माणकर्ताओं ने कोर्ट स्टे ले लिया था। जिन पर फैसले के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने अब कार्रवाई को अंजाम दिया।