झालावाड़ के असनावर कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य की नियमित क्लासें नहीं लग रही हैं। इससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स ने झालावाड़ के पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नियमित क्लासें शुरू करने की मांग की। स्टूडेंट्स ने बताया कि कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य के लिए टीचर हैं, फिर भी क्लासें नियमित नहीं लगतीं। इससे उन्हें सिलेबस पूरा करने और एग्जाम की तैयारी में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से इस समस्या का जल्द हल निकालने को कहा। यह ज्ञापन नगर सहमंत्री अजय खुण्डारा के नेतृत्व में दिया गया। अजय खुण्डारा ने कहा कि स्टूडेंट्स को नियमित क्लासें देना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की क्लासें शुरू करने और जरूरत पड़ने पर दूसरे योग्य टीचर की व्यवस्था करने की मांग की। असनावर कॉलेज के स्टूडेंट्स ने पूर्व टीचर को फिर से नियुक्त करने की भी मांग की।