कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे कांग्रेस के 9 यात्रियों का गुरुवार को झालावाड़ में स्वागत और सम्मान किया गया। गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा की अगुवाई में यात्रियों का अभिनंदन किया गया। ‘रागा फॉर राइज ऑफ इंडिया’ थीम पर निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करना, युवाओं को राहुल गांधी के विचारों से जोड़ना और आमजन को संविधान के प्रति जागरूक करना है। यात्रा की अगुवाई एडवोकेट वेंकटेश कर रहे हैं। यात्री बुधवार रात झालावाड़ पहुंचे थे। गांधी भवन से शहीद की प्रतिमा तक पहुंचे यात्री गुरुवार सुबह कांग्रेस यात्री गांधी भवन से शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 9 यात्रियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत कर यात्रा के उद्देश्य को लेकर चर्चा की। 19 जून को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा यात्रा की अगुवाई कर रहे एडवोकेट वेंकटेश ने बताया कि पैदल यात्रा 19 जून 2026 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जिसका समापन कश्मीर में होगा। ‘रागा फॉर राइज ऑफ इंडिया’ थीम के तहत निकाली जा रही इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने, युवाओं को राहुल गांधी के विचारों से जोड़ने और आमजन को संविधान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद यात्रियों के स्वागत कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंदसिंह राठौड़, प्रवक्ता ओम पाठक, नगर परिषद सभापति राजेश गुर्जर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।