झालावाड़ जिले में शारदीय नवरात्र के तहत दुर्गा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर और पूरे जिले में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में अष्टमी पूजा की। माता रानी की पूजा के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। उनके पैर पूजकर उपहार दिए गए। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली मांगी। कई परिवारों में परंपरा के मुताबिक कन्या पूजन के साथ हवन और पूजा-पाठ भी हुए। दो तारीखें होने से कुछ श्रद्धालुओं ने सुबह 10 बजे के बाद नवमी पूजन भी किया। जिले के मंदिरों में भी दुर्गा अष्टमी पर भक्तों की भीड़ दिखी। सुबह से ही लोग माता के दर्शनों के लिए पहुंचने लगे। मंदिरों में पूजा और धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे।