झालावाड़ शहर में दशहरा महोत्सव के तहत 20 अक्टूबर को 51 फीट का रावण दहन होगा। इस मौके पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला जलाया जाएगा। कार्यक्रम राड़ी के बालाजी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार शाम 7 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। झालावाड़ के पूर्व राजपरिवार के राणा चंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, पीपा पीठाधीश्वर त्यागी महाराज और जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 51 फीट का होगा रावण का पुतला दशहरे के अवसर पर 20 अक्टूबर को शहर के राड़ी के बालाजी परिसर में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार भी रावण का पुतला अपने खास अंदाज और आकर्षक करतबों के कारण दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। एक घंटे तक होगी आतिशबाजी उपसभापति फारूक अहमद ने बताया कि रावण दहन से पहले आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी। करीब एक घंटे तक चलने वाली आतिशबाजी से आसमान रंगीन रोशनी से जगमगा उठेगा। हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन और आतिशबाजी देखने के लिए शहर के बड़ी संख्या में लोग आएंगे। शोभायात्रा के बाद होगा रावण दहन दशहरे के अवसर पर रावण दहन से पहले शहर में रामायण से जुड़े पात्रों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और रात करीब 7 बजे के बाद राड़ी के बालाजी परिसर स्थित रावण दहन स्थल पर पहुंचेगी। यहां भगवान राम का पात्र रावण दहन की परंपरा निभाएगा। इसके साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा।