झालावाड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लोकमंथन यात्रा का आयोजन किया। इसके तहत विद्यार्थियों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस यात्रा का मकसद विद्यार्थियों को क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से परिचित कराना था। उन्हें भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहर का महत्व समझाया गया। पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बाद राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज, झालावाड़ के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का समापन हुआ। नगर अध्यक्ष हर्षित शर्मा और नगर सहमंत्री अजय खुण्डारा के नेतृत्व में यह गतिविधियां हुईं। इस मौके पर जान्वी श्रृंगी, कुलदीप सिंह, सक्षम ठाकुर और अभिमन्यु सिंह सहित विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।