झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम हुआ। विशेष अभियान 6.0 के तहत हुए इस आयोजन का मकसद यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा को बेहतर बनाना था। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली और सुधार के लिए सुझाव मांगे। कोटा मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता प्रवीण कुमार ने यात्रियों से बात की। इस दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और रेल सेवाओं में सुधार पर चर्चा हुई। झालावाड़ सिटी स्टेशन अधीक्षक मदन सिंह मीणा और उप स्टेशन अधीक्षक दिलीप शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। यात्रियों से मिले सुझावों को अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। तत्काल संभव समाधानों को मौके पर ही प्राथमिकता दी गई। ये सुझाव रेलवे की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।