झुंझुनूं शहर के 18 क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यानी इन इलाकों में साढ़े 4 घंटे बिजली कटौती होगी। दीपावली के मद्देनजर रखरखाव कार्य के चलते मणि विहार जीएसएस से संचालित गौशाला फीडर की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इन 18 क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई बिजली कटौती से जैन दादाबाड़ी, मणि विहार, पुराना पोस्ट ऑफिस, कपड़ा बाजार, मोतीलाल कॉलेज, मनसा माता मंदिर, मोहल्ला चेजारा, चोमालो की कुटिया, मोहल्ला तेलियान, बड़ का बालाजी, गोपाल गौशाला, लावरेश्वर मंदिर, खेतानों का मोहल्ला, जोशियों का गट्टा, रानी सती रोड, गुड़ड़ी बाजार, चार कुबा मस्जिद और आदर्श बाल निकेतन क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।