जोधपुर एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू होगा। विंटर शेड्यूल के टाइम टेबल में 17 विमानों की 34 फ्लाइट के संचालन की तैयारी की गई है। जोधपुर की 9 शहरों के साथ एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी। विंटर शेड्यूल में जयपुर और इंदौर के साथ लिए भी सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे जोधपुर की दो शहरों के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। समर सीजन के तहत अभी 7 शहर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद और ग्रेटर नोएडा से कनेक्टिविटी है। विंटर सीजन में दो शहर इंदौर और जयपुर भी जुड़ जाएंगे। अब 9 शहरों के लिए 34 फ्लाइट (ट्रिप) होंगी। गौरतलब है कि पिछले विंटर सीजन में 8 शहरों की 30 फ्लाइट थी। ये रहेगा विंटर शेड्यूल का टाइम टेबल