जोधपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने पेयजल, सड़क, सफाई और सीवर व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पोस्ट की हैं। कहीं कई दिनों से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, तो कहीं खराब सड़क और कचरा नहीं उठने से लोग परेशान हैं। वहीं, सीवर लाइन ओवरफ्लो होने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… असिस्टेंट मैनेजर राजेन्द्र सिंह रावत बने ‘स्टार ऑफिसर’ 'भास्कर समाधान' पर वार्ड 69 से कर्मचारी कॉलोनी रेजिडेंसी रोड से विजय पालीवाल ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा था कि करीब तीन महीने से पोल संख्या 306 की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इससे पूरी गली में अंधेरा छाया रहता है। चोरी की वारदातें भी काफी बढ़ गई हैं। कॉलोनी के लोग भी अंधेरे के कारण परेशान हो रहे हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के असिस्टेंट मैनेजर राजेंद्र सिंह रावत ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया। समस्या का हल होने से लोगों को भी परेशानी से छुटकारा मिल गया है। एक महीने बाद दुरुस्त हुई पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन चौपासनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से मणिविवेक सेन ने पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 11 में शालक्या हॉस्पिटल के सामने बीते एक महीने से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसकी वजह से काफी समय से पानी की बर्बादी हो रही है जबकि शहर के बहुत से वार्ड में पीने के पानी को लेकर पहले ही बहुत किल्लत है। समस्या पोस्ट होने के बाद जलदाय विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कर दिया। सेन ने खुद इसकी जानकारी पोस्ट पर कमेंट कर शेयर की है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... कई दिनों से गंदा आ रहा पीने का पानी प्रताप नगर, लाल लाजपत राय कॉलोनी से रौनक डांगी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से पीने का पानी गंदा आ रहा है। गंदे पानी की सप्लाई होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के पानी को लेकर चिंता बनी हुई है। रौनक डांगी ने संबंधित विभाग से पेयजल की जांच करवाकर साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। पहाड़गंज कॉलोनी में सड़क की हालत खराब पहाड़गंज कॉलोनी, वार्ड नंबर 97 से ताराचंद राणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क खराब होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की स्थिति सुधारने और आवश्यक मरम्मत करवाने की मांग की है। वैशाली एवेन्यू में कचरा गाड़ी नहीं आने से लगा ढेर वैशाली एवेन्यू से संजय ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरा गाड़ी नहीं आती है। नियमित रूप से कचरा नहीं उठने के कारण घरों और आसपास का कचरा जमा हो गया है। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संजय ने नियमित कचरा संग्रहण करवाने और कचरा गाड़ी क्षेत्र में भेजने की मांग की है। पृथ्वीपुरा में सीवर लाइन ओवरफ्लो, लोग परेशान पृथ्वीपुरा से हिम्मत लाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर लाइन का पानी ओवरफ्लो होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी और असुविधा की स्थिति बनी हुई है। हिम्मत लाल ने सीवर लाइन की समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' बना लोगों की ‘उम्मीद’:पोस्ट के बाद जागा रेलवे प्रशासन, हुआ एक्शन, सूर सागर में कचरे की समस्या सुलझी, सफाई प्रभारी राजकुमार बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी