जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में बीते 24 घंटे में तस्करी और अवैध हथियार रखने के कई मामले सामने आए हैं। युवक के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। अवैध हथियारों के साथ कई आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। पढ़िए- क्राइम की खबरें- गांजे के साथ युवक को पकड़ा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक युवक विशाल पुत्र रतनलाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में युवक के पास 156 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मौत सूरसागर थाना इलाके में स्कूटर की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। मीरा कॉलोनी के रहने वाले नवीन वैष्णव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 16 अक्टूबर को उसके भाई-भाभी नोरवा रिंग रोड से जा रहे थे। इस दौरान शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां भाई की गुरुवार को मौत हो गई। अवैध हथियार रखने पर गिरफ्तार कमिश्नरेट के कई थाना इलाकों में अवैध हथियारों के साथ कई आरोपियों को पकड़ा है। राजीव गांधी नगर थाना इलाके में पुलिस ने बिना लाइसेंस के टॉपीदार बंदूक रखने के आरोप में कैलाश नाथ निवासी नाथों की ढाणी को गिरफ्तार कर बंदूक को जब्त किया है। वहीं, मथानिया थाना पुलिस ने बिना अनुमति के धारदार हथियार फरी रखने पर ओसियां चौराहा तिंवरी निवासी जेठाराम को गिरफ्तार किया है। उदय मंदिर थाना पुलिस ने धारदार चाकू रखने पर हमें हसीमुद्दीन उर्फ भूरिया और अजालुद्दीन को गुरुवार शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया और चाकू बरामद किया।