जोधपुर में मकान से लाखों रुपए की ज्वेलरी और कीमती सामान चोरी हो गया। मकान मालिक ने चोरी का शकर सफाई के लिए रखे गए नौकर पर जताया है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। मामला महामंदिर थाना इलाके के पावटा सी रोड रूप नगर का है। घटना के संबंध में 79 वर्षीय बुजुर्ग डॉ. हनुमान सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने घर पर दीपावली की साफ-सफाई के लिए एक व्यक्ति को 10 अक्टूबर 2026 को काम पर रखा था। 18 अक्टूबर की शाम को जब घर की जांच की गई, तो घर से दो बड़े चांदी के थाल, 5-6 जोड़ी सोने के लूग, सोने का लॉकेट, हीरा पॉलिश के गहने, सैमसंग मोबाइल फोन और एक एप्पल स्मार्टवॉच सहित कई कीमती सामान गायब मिले। इसके बाद जब 19 अक्टूबर को आरोपी काम पर नहीं लौटा और उसे फोन किया गया, तो उसने अपनी पत्नी के प्रसव का बहाना बनाकर ब्यावर चले जाने और अगले 2-3 महीने तक लौटने में असमर्थता जताई। इस पर वो पुलिस थाने पहुंचे ओर मामला दर्ज करवाया।