जोधपुर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 17 पंचायत समितियों के कुल 442 ग्राम पंचायतों में सरपंच दावेदारों की किस्मत का फैसला होगा। दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम इन गांवों में पहुंची और पहली बार उन दावेदारों के नाम सामने लेकर आई, जो सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गांवों में कई जगह दावेदारों की लंबी लिस्ट थी तो कई जगहों पर एकराय भी बनती नजर आई, लेकिन उस नाम पर भी अंतिम फैसला नामांकन के दिन ही होगा। इससे पहले दैनिक भास्कर आपको बता रहा है कि आपकी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कौन बड़े दावेदार हैं। जोधपुर में दूसरे चरण में आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हतुंडी, झंवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ शहर, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी, उम्मेद नगर में चुनाव होंगे। आगे देखिए जोधपुर जिले की 17 पंचायत समितियों में सरपंच दावेदारों के नाम… यह खबर भी पढ़ें... जोधपुर की 208 ग्राम पंचायतों में सरपंच के दावेदार:पहली बार देखिए चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों के नाम, पढ़ें पूरी लिस्ट जोधपुर पंचायत चुनाव के पहले चरण में 6 पंचायत समितियों के कुल 208 ग्राम पंचायतों में सरपंच दावेदारों की किस्मत का फैसला होगा। दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम इन गांवों में पहुंची और पहली बार उन दावेदारों के नाम सामने लेकर आई जो सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)