जोधपुर जिले की 6 पंचायत समितियों और जिला परिषद के लिए हो रही वोटिंग खत्म हो गई है। सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। पहले चरण में गुरुवार को शेरगढ़, चाबा, आगोलाई, चामू, सेखाला और बालेसर में चुनाव संपन्न हो गए है। प्रशासन ने गांव के सरकारी कर्मचारियों से भी वोट डलवाए। जोधपुर जिले में पहले चरण में 53.79 प्रतिश वोटिंग हुई। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 64.78 और जिला परिषद सदस्यों के लिए 63.35 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक जिले में 62.91 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान आगोलाई में 74.94 प्रतिशत हुआ। वहीं सबसे कम शेरगढ़ में 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ। इधर, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंगल सिंह नगर में गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। यहां सरपंच के लिए ओबीसी सीट रिजर्व होने से ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। प्रशासनिक अधिकारी के साथ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ग्रामीणों से समझाइश करने पहुंचे थे, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में शाम 6 बजे गांव के 12 सरकारी कर्मचारियों ने वोट किए। यहां करीब 1052 मतदाता हैं। जिले में मतदान केंद्रों पर सुबह वोटर्स का रूझान कम ही नजर आया। वहीं दोपहर तीन बजे तक जोधपुर जिले में 50.09 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले सुबह 10 बजे तक महज 12.09 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। वहीं दोपहर 1 बजे तक 35.50 प्रतिशत मतदान हुआ। सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग 24 अक्टूबर को अब जिले में सरपंच और वार्ड पंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी दिन इनका परिणाम भी आएगा। देखिए- पंचायत चुनाव की PHOTOS चुनाव की 3 बड़ी बात मंगलसिंह नगर में चुनाव बहिष्कार का ऐलान: शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलसिंह नगर में पंचायती राज चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने सरपंच पद ओबीसी के लिए आरक्षित होने पर नाराजगी जताई है। ग्राम पंचायत मंगलसिंह नगर की वोटर लिस्ट में कुल 1052 मतदाता दर्ज हैं, लेकिन इनमें ओबीसी वर्ग का एक भी मतदाता नहीं होने के बावजूद प्रशासनिक आरक्षण प्रक्रिया के तहत सरपंच पद ओबीसी वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है। सुबह 10 बजे तक सूने दिखे बूथ: वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी। हालांकि, सुबह के समय कम वोटर्स की वोट देने पहुंचे थे। इधर, सेखाला के केतु हमा में सुबह 9 बजे तक केवल 60 ग्रामीणों ने ही मतदान किया था। 6 पंचायत समितियों के 2 लाख 74 हजार 416 वोटर: पहले चरण में जिला परिषद के 9 वार्डों में मतदान खत्म हो गया है। ये शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 2 से 10 नंबर के वार्ड के वोटर्स ने मतदान किया। 6 पंचायत समिति में करीब 233 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें शेरगढ़ के 15 नंबर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा सिंह निर्विरोध सदस्य बन सकते है। जिले की 6 पंचायत स​मितियों में सुबह 10 बजे तक वोटिंग प्रतिशत… पिछली बार ये रहा था प्रतिशत…